Delhi Weather Today: दिल्ली से गुरुग्राम तक आज झूमकर बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस बीच नोएडा और गुरुग्राम में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Delhi Weather Today: बीते कई दिनों से दिल्ली में उमस भरी गर्मी हो रही है। बारिश की कमी से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा है। भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत पाने के लिए दिल्ली के लोग बारिश की राह देख रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मानसून की दस्तक 22 से 25 जून के बीच होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अभी तक शहर में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए हैं। एसी-कूलर छोड़ बाहर निकलने से लोग बचने की कोशिश कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते शहर में बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है।

Delhi Weather Today

दिल्ली से गुरुग्राम तक आज झूमकर बरसेंगे मेघ

इस बीच एनसीआर क्षेत्रों का मौसम भी दिल्ली के जैसा ही है। यहां भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यूपी में मानसून की दस्तक हो गई है, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद में अभी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल -

End of Feed