Delhi-NCR Ka Mausam 20-Oct-2025: दिल्ली में गुलाबी ठंड का दौर जारी, 300 के पार पहुंचा AQI, जानें कैसा रहेगा एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह-शाम की गुलाबी ठंड के बीच दिन में गर्मी का अहसास जारी है। यहां गर्मी से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम का एक्यूआई भी खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। दिवाली के बात इसके खराब होने की आशंका जताई गई है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-Oct-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे शहरों में सुबह-शाम की गुलाबी ठंड का सिलसिला जारी है। लेकिन शनिवार से अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। दोपहर के समय तीखी धूप और पसीने छूटा देने वाली गर्मी पड़ रही है। इतना ही नहीं शहर की आबोहवा भी दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। रविवार शाम शहर का एक्यूआई 287 के आसपास दर्ज किया गया था। लेकिन रात होते-होते एक्यूआई 300 के पार बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिवाली के बाद इसके 400 से पार करने की आशंका जताई जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम और यहां प्रदूषण की क्या है स्थिति?

Delhi Weather Today

दिल्ली में गुलाबी ठंड का दौर जारी (Photo- टाइम्स नाउ नवभारत)

दिवाली पर दिल्ली में बारिश होगी या नहीं?

आज दिवाली है और दिल्ली का मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। सुबह की शुरुआत शहर में हल्की धुंध के साथ हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा हुआ है। इसका अर्थ है कि दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है और इस संबंध में किसी प्रकार का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।

End of Feed