Delhi-NCR Weather Today 12 Aug 2025: झामाझम बारिश से भीगा दिल्ली-एनसीआर, जलमग्न हुई सड़कें

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा (12 Aug 2025): दिल्ली-एनसीआर में सुबह का शुरुआत भारी बारिश के साथ हुई है। देर रात शुरू हुई बारिश से तापमान में कमी आई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। उमस से राहत मिली है। लेकिन जहां एक तरफ तापमान में कमी आई है और उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ सड़के जलमग्न हो गई हैं, कॉलोनियों में पानी भर गया है। जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जगह-जगह पानी भरा होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को हो रही है। बदलते दिल्ली-एनसीआर के मौसम को देखते हुए आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi-NCR Weather

झामाझम बारिश से भीगा दिल्ली-एनसीआर (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

दिल्लीवालों की सुबह आज बारिश के साथ हुई है। यहां झमाझम बारिश हो रही है। बता दें कि देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण तापमान में कमी आई है। लोगों को उमस से राहत मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिन में कई बार रुक-रुककर शहर में बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम ठंडा हो जाएगा। तापमान की बात करें तो आज शहर का तापमान 33 से 34 के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

End of Feed