दिन में छाया अंधेरा....गरजे बादल चमकी बिजली और शुरू हुई झमाझम बारिश; दिल्ली-एनसीआर में एसी-कूलर बंद!

दिल्ली-एनसीआर में अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मंगलवार को पूरे एनसीआर में बादल का डेरा है, जिससे दिन और रात्रि का तापमान तेजी के साथ गिरावट की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बादलों का बरसना शुरू हो गया है। मंगलवार की दोपहर में तेज हवाओं आंधी के साथ बादलों ने पूरे-एनसीआर को घेर लिया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। अगले कुछ घंटों तक अत्यधिक तेज वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। हवाओं और बारिश के कारण लोगों ने एसी कूलर के साथ पंखे तक बंद कर दिये।

Delhi Rain Alert

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली में सुबह-सुबह रुक-रुक कर बारिश शुरू हुई और दिन भर जारी रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए शांति के बाद आसमान में फिर से काले बादल छा गए, जिसके बाद मध्य और दक्षिणी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले दिन में बारिश की भविष्यवाणी की थी और येलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किए थे, जिसमें निवासियों को क्षेत्र में हल्की गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई थी।

End of Feed