दिल्ली

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में नेपाली गैंगस्टर ढेर, हत्या के मामले में था फरार

Delhi News: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित नेपाली गैंगस्टर को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि वह अंतर्राष्ट्रीय डकैती और चोरी गिरोह का सरगना था और 2024 में दिल्ली के जंगपुरा इलाके में डकैती के इरादे से आया था उसी दौरान हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था।

Image

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर को मार गिराया (फोटो - iStock)

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में सोमवार मध्य रात्रि एक मुठभेड़ में इनामी अपराधी भीम महाबहादुर जोरा पुलिस ने मार गिराया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के साउथ ईस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के मामले में लंबे समय से फरार रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को एक गुप्त सूचना मिली थी, लालपुर, कैलाली जिला (नेपाल) का रहने वाला भीम जोरा दिल्ली में मौजूद है। वह मई 2024 से जंगपुरा (दिल्ली) में डॉ. पॉल की हत्या के मामले में वांछित एक इनामी अपराधी था। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर की अगुवाई वाली दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व वाली गुरुग्राम क्राइम ब्रांच टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया।

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, पुलिस की टीम ने 6 अक्टूबर की देर रात करीब 12:20 बजे कैलाश ईस्ट इलाके में आरोपी भीम जोरा को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर भीम जोरा ने पुलिस पर 6 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 5 राउंड फायर की, जिसमें भीम जोरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की टीम ने उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

हत्या और डकैती के मामले में था वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भीम जोरा पर दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु और गुजरात जैसे शहरों में हत्या, डकैती और चोरी जैसे 6 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक आधुनिक स्वचालित पिस्तौल, एक कारतूस, तीन खाली खोखे और एक बैग (जिसमें ताले-चोरी के औजार रखे थे) बरामद किया।

डॉ की हत्या के मामले में था फरार

दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला जोरा एक अंतरराष्ट्रीय डकैती और चोरी के गिरोह का सरगना था। मई 2024 में जोरा अपने साथियों के साथ नई दिल्ली के जंगपुरा में डकैती के इरादे से गया था।

इस दौरान उसने 63 वर्षीय डॉ. योगेश चंद्र पॉल की हत्या कर दी थी। 17 महीनों से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा था, लेकिन डॉक्टर की हत्या के मामले में चार सह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article