Delhi NCR Weather: उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल, ​इस दिन बारिश दिलाएगी राहत

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में हवाओं में नमी के चलते बुधवार को चिपचिपी पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। 12 मई को यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मई के पहले सप्ताह में ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। राजधानी के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 7 मई को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि चार दिन बाद बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। इसके बावजूद लोगों को 40-50 डिग्री वाली गर्मी का अहसास हुआ। बुधवार को हवाओं में नमी के कारण चिपचपी पसीने वाली गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिल्ली में 10 से 12 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Delhi Weather

दिल्ली में आज मौसम

इस दिन बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। जिनकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली में 10 मई को मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। 11 मई को भी बूंदाबांदी हो सकती और इस दिन 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं 12 मई को हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दिन बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। वहीं 13 और 14 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा।

End of Feed