Delhi NCR Weather Forecast: बारिश से सुहावना हुआ राजधानी का मौसम, होली पर आज आसमान में छाए रहेंगे बादल

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में आज होली के दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रविवार को यहां हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिली। साथ ही दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते यहां का मौसम सुहावना हो गया है। साथ ही राजधानी में तापमान में भी गिरावट आई है। सात दिनों के बाद यहां का पारा 30 डिग्री के नीचे पहुंचा है। रविवार को हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते यहां के लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम का ऐसा उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में भी देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंत में भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना दिख रही है। आइए जानते हैं कि आज होली के दिन यहां पर कैसा मौसम रहने वाला है।

Delhi Weather Forecast.

दिल्ली में आज का मौसम

होली पर दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। लेकिन इतनी कम बूंदाबांदी होने के कारण मौसम विभाग के उपकरण में इसे दर्ज नहीं किया जा सका है। हालांकि इसने मौसम को खुशनुमा बना दिया। रविवार को यहां पर अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज होली के दिन यहां बारिश होने की संभावना नहीं है, हालांकि आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। होली के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में भी आज हल्के बादल छाए रहेंगे। होली के दिन यहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

End of Feed