Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में शुरू हुआ गर्मी का कहर, सोमवार का दिन रहा सबसे गर्म, इस दिन होगा मौसम में बदलाव

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां 13 और 14 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में चुभती-जलती गर्मी ने अभी से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। अब तो रात में भी गर्मी लोगों के पशीने छुड़ा रही है। अभी से ही अपने घरों में लोगों ने एसी और कूलर चलाना शुरू कर दिया है। सोमवार को भी दिल्ली के लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने परेशान किया। दिल्ली में सोमवार को सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन दिल्ली का तापमान सीजन में पहली बार 37 डिग्री पार पहुंचा। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ेगा। अगले तीन-चार दिनों में गर्मी में बढ़ोत्तरी से लोगों को परेशानी होगी। जिसके बाद यहां का मौसम बदलेगा और बारिश के दस्तक देने के आसार बन रहे हैं। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

summer

दिल्ली में गर्मी का कहर शुरू

13 अप्रैल को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। आज यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। कल भी आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए रह सकते हैं। 12 अप्रैल तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। 10 से 12 अप्रैल के बीच यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में 13 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अगले दिन 14 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। वहीं नोएडा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। यहां भी 13 और 14 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है।

End of Feed