Delhi NCR Weather Forecast: राजधानी में खत्म हुए ठंड के दिन, बढ़ने लगा है तापमान, जानें कब से गर्मी दिखाएगी अपना सितम

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है। यहां पर परेशान करने वाली गर्मी की शुरुआत अप्रैल से होगी।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अब धीरे-धीरे सुबह और शाम की ठंडक भी खत्म हो रही है। दिन में धूप की तपिश लोगों को मई की गर्मी का एहसास दिला रही है। मार्च में बचे हुई दिन भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाने के आसार नहीं हैं। जिसकी वजह दो पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है, जिसके चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार चुभने वाली गर्मी की शुरुआत अप्रैल में होगी।

Delhi Weather Forecast

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। आज यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने की संभावना है। नोएडा में भी आज आसमान साफ रहने वाला है। आज यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं।

End of Feed