दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर केंद्र की बड़ी सख्ती, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले-'बैठकों से नहीं, नतीजे दिखने चाहिए'

हर साल दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर केंद्र सरकार ने फिर दिखाई कड़ाई। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने उच्च स्तरीय बैठक में राज्य सरकारों और एजेंसियों से मिलकर ठोस एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए।

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हर साल सर्दियों के साथ बढ़ने वाले धुंध और जहरीली हवा के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वायु प्रदूषण पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM), नीति आयोग और NCR के कई राज्यों के अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो क्रेडिट - भूपेंद्र यादव (X)

बैठक में 16 सितंबर को हुई पिछली बैठक में तय फैसलों की समीक्षा की गई। मंत्री ने साफ कहा कि दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण तभी प्रभावी होगा जब केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर सभी एजेंसियां एकजुट होकर काम करें। यादव ने प्रदूषणकारी उद्योगों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (OCEMS) को समय पर स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि औद्योगिक धुआं और कचरा तुरंत मॉनिटर किया जा सके।

End of Feed