Delhi-NCR AQI: दिल्ली में 'सांसों का संकट' बरकरार, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी हवा हुई जहरीली, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई

Delhi AQI: दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली हो गई है। यहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन मचने लगी है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा है। आनंद विहार में एक्यूआई 349 पहुंच गया है। दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है।

Delhi-NCR Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा लोगों की सांसों पर भारी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में सांसों का संकट बरकरार है। वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। दिल्ली से लेकर, गुरुग्राम और नोएडा तक एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। आसमान में धुंध की मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली-एनसीआर का पूरा आसमान धुंध से ढका हुआ हैं। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली के साथ अब गुरुग्राम में भी ग्रेप -2 लागू कर दिया गया है और प्रदूषण को कम करने के मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। बढ़ रहे प्रदूषण से आंखों और त्वचा पर जलन हो रही है, सांस लेने में भी परेशानी होने लगी है।

Delhi-NCR AQI

Delhi-NCR AQI दिल्ली में सांसों का संकट बरकरार (Photo- Canva)

जहरीली हुई दिल्ली की हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 7 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 319 दर्ज किया गया था। 10 बजे के ताजा अपडेट में एक्यूआई 309 दर्ज किया गया है। इसमें कुछ गिरावट देखी गई है। लेकिन आनंद विहार, लोधी रोड समेत कई हिस्सों में एक्यूआई 340 के पार दर्ज किया जा रहा है।

End of Feed