CNG Price Hike In Delhi-NCR: महंगाई की मार झेल रहे दिल्ली वासियों के लिए एक बुरी खबर आई है। राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमतों में इजाफा हो गया है। नई कीमतें आज 14 दिसंबर 2023 सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। जिसका मतलब है कि अब आपको अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। Delhi-NCR के शहरों में CNG की कीमतों में एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 23 नवंबर 2023 को दिल्ली-एनसीआ में CNG की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं।
दिल्ली-NCR में CNG की कीमत में हुआ इजाफा
20 दिनों के अंतराल में लगातार दूसरी बार कीमतें में हुई बढ़ोतरी
कीमतों में बदलाव के बाद अब दिल्ली में आपको प्रति किलो CNG के लिए 76.59 रुपए देने होंगे। इसी तरह नोएडा में सीएनजी की नई कीमत 82.20 रुपये प्रति किलो, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुरुग्राम में CNG का रेट 83.62 रुपये प्रति किलो है। बता दें कि 20 दिनों के अंतराल में लगातार दूसरी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं।
नवंबर में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 81.20 रुपए प्रति किलो, ग्रेटर नोएडा में 80.20 रुपये और गाजियाबाद में 80.20 रुपये हो गई थी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने अगस्त में CNG की कीमतें बढ़ाई थीं, जो एक साल में दूसरी बढ़ोतरी थी। वहीं जुलाई में दाम कम किए गए थे। महंगाई से राहत देते हुए केंद्र सरकार ने जुलाई में सीएनजी की कीमत तय करने के मानकों में बदलाव किया था। इसके बाद दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में CNG की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
