Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम, तेजी से लुढ़क रहा पारा, जानें दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Nov-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी सुबह-शाम के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर में भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है, तो वहीं एनसीआर क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। इस बीच शहरों में हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है। हालांकि धूप खिली रहने से मौसम में गुनगुनाहट महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को अभी राहत मिल रही है। लेकिन सवाल ये है कि यह राहत और कितने दिन? दिसंबर महीने की शुरुआत होने वाली है और मौसमी गतिविधियों में आ रहे बदलाव को देखते हुए माना जा रहा है कि दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को न केवल भीषण सर्दी बल्कि शीतलहर और कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज और दिसंबर के महीने में दिल्ली और एनसीआर में मौसम का हाल।

Delhi Weather

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत कंपकंपा देने वाली ठंड के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिल गई है और हल्की गुनगुनाहट महसूस की जा रही है। लेकिन ठंड के साथ दिल्ली का प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। शहर में धुंध की परत छाई हुई है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की जहरीली हवा और दिल्ली की सर्दी लोग दोनों की ही मार झेल रहे हैं। शहर के तापमान की बात करें तो आईएमडी कि रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन के समय धूप के कारण तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन शाम होते ही तापमान गिरेगा और रात के समय कंपकंपा देने वाली सर्दी महसूस होगी।

End of Feed