Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाएं चलने से लुढ़का पारा, ठंड में ठिठुरते नजर आए लोग

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Nov-2025: दिल्ली में एक बार फिर सर्द हवाएं चलने लगी है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। दिन के समय खिल रही धूप से लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भीषण ठंड पड़ सकती है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने लगी है। सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड के बीच दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे ठंड का अहसास कम होने लगा है। लेकिन सूरज ढलने के साथ ठंड बढ़ने लगती है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी दिनों में दिल्ली की सर्दी बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि अभी तक शीतलहर का दौर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में दिसंबर के महीने में शीतलहर का लंबा दौर देखने को मिल सकता है। तापमान में कमी के साथ सर्द हवाएं चलेंगी और भीषण ठंड की शुरुआत होगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाएं चलने से लुढ़का पारा

कैसा रहेगा दिल्ली में आज मौसम का हाल?

दिल्ली में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। दिल्ली की ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण के कारण सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की संख्या भी कम होने लगी है। लोग ठंड और प्रदूषण से बचने के लिए सुबह के समय घरों से कम बाहर निकल रहे हैं।

End of Feed