Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में ठंड से मिली थोड़ी राहत, जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Nov-2025: राजधानी दिल्ली में हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। शहर में ठंड का असर बीते दिनों की तुलना में कम हुआ है। दिन के समय खिल रही धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि रातें अभी भी सर्द बनी हुई है। आगामी दिनों में दिल्ली में भीषण सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां ठंड बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। तापमान में हो रही गिरावट को देखते हुए माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही शीतलहर की शुरुआत होगी। बता दें कि दिल्ली में इस बार ठंड की शुरुआत भले ही समय से पहले हो गई है, लेकिन राजधानी में अब तक सही मायनों में उस सर्दी की शुरू नहीं हुई है, जिसे 'दिल्ली की सर्दी' कहा जाता है। जिसके बारे में सोचते ही कंपकंपी छूटने लगती है और जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईएमडी की मानें तो ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि नवंबर के अंतिम सप्ताह से भीषण सर्दी की दस्तक देने वाली है। वैसे भी इस साल ला-नीना इफेक्ट के चलते दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी।

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में चढ़ने लगा पारा

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। मौसम ठंडा और शुष्क बना हुआ है। बीते दिनों की तुलना में ठंड का असर कम हुआ है। दरअसल, हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पहले शहर में पछुआ हवाएं चल रही थी अब उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही है, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बीते दिनों दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अभी बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान की बात करें दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। दोपहर के समय गुनगुनी धूप खिली हुई है, जिससे दिल्लीवासियों को ठंड से राहत मिल रही है। दिन में खिली धूप में ठंड का अहसास कम होने लगा है।

End of Feed