'आप' विधायक का साला गिरफ्तार, पार्षद टिकट के बदले 90 लाख लेने का आरोप

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 16, 2022, 11:32 AM IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी चर्चा में हैं। आप की कार्यकर्ता ने विधायक के साले समेत तीन पर आरोप लगाया है कि टिकट के लिए बदले 90 लाख की रिश्वत ली गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम का चुनाव
  • सात दिसंबर को आएंगे नतीजे
  • बीजेपी, आप और कांग्रेस मुकाबले में

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कमर कस कर तैयार हैं। चार दिसंबर को होने वाले चुनाव में फतह हासिल करने के लिए तीनों राजनीतिक दल एक दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच बड़ी खबर आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के रिश्तेदार से जुड़ी है। दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच ने उनके साले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आप कार्यकर्ता शोभा खारी ने पार्षद के लिए टिकट की मांग की थी। विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के रिश्तेदार पर आरोप है कि उन्होंने 90 लाख रुपए की मांग की थी।

mcd building

चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम का चुनाव

आप कार्यकर्ता की शिकायत

End of Feed