Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में भीषण आग लग गई। रामा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पास खड़े छोटा हाथी टेंपो में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते आसपास खड़ी 4 से 6 गाड़ियों तक फैल गई। हादसे में सभी वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए।
आग की चपेट में आकर कई गाड़ियां राख
आग लगने के कारणों की हो रही जांच
घटना बैंक्वेट हॉल से महज चंद कदमों की दूरी पर घटी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ गाड़ियां जरूर जली हैं। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पिछले दिनों भी लगी थी आग
बता दें कि पिछले दिनों मोती नगर इलाके में ही एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई थी। यह घटना 23 जून की रात को हुई थी। आग की सूचना पर कम से कम 24 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जो पेशे से एक बढ़ई था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
