गिरफ्त में 'दिल्ली का डकैत', डरा देगी क्राइम हिस्ट्री,6 मामलों में है मोस्ट वांटेड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 04:26 PM IST

Delhi News: बीते 9 साल से फरार दिल्‍ली एनसीआर का मोस्‍ट वांटेड डकैत पकड़ा गया है। दिल्‍ली क्राइम ब्रांच की टीम ने इस आरोपी को बिहार के बांका से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी दिल्‍ली मजदूरी करने आया था और डकैत बन गया। इस पर डकैती समेत 12 से ज्‍यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Delhi News: दिल्‍ली-एनसीआर के मोस्‍ट वांटेड डकैतों में से एक अब दिल्‍ली पुलिस के गिरफ्त में है। यह आरोपी पिछले 9 साल से फरारी काट रहा था। दिल्‍ली पुलिस कई बार इसे दबोचने के काफी नजदीक पहुंची, लेकिन यह चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। इस बदमाश को कोर्ट ने छह मामलों में भगौड़ा घोषित कर रखा था। दिल्‍ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने इसे बिहार के बांका से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार इस आरोपी पर डकैती समेत 12 से ज्‍यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

delhi criminal

कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह आरोपी आखिरी बार समयपुर बादली में हुई एक डकैती के मामले में जेल गया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद से यह फरार था। इस आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 2011 की रात में सिरासपुर के एक अनाज के गोदाम में घुसकर उसके केयर टेकर और मजदूरों की पिटाई की और उन्‍हें बंधक बनाकर गोदाम में रखे 230 बोरी दाल व चावल लूट ले गया। समयपुर बादली थाना पुलिस इस मामले में छह बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन यह आरोपी फरार चल रहा था।

End of Feed