जरूरी खबरः Delhi Metro की येलो लाइन पर बड़ा बदलाव, चार महीनों तक सिंगल लाइन पर चलेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर बड़ा बदलाव हुआ है। अगले चार महीनों तक येलो लाइन पर समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो चलेगी।

Delhi News: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव से लाखों यात्रियों पर असर पड़ने वाला है। अगर आप भी इस लाइन की मेट्रो पकड़ते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि अगले चार महीनों तक येलो लाइन पर समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो चलेगी।

delhi metro

फाइल फोटो।

सिंगल लाइन पर चलेगी मेट्रो

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की 'मैजेंटा लाइन' का विस्तारीकरण हो रहा है और इसका काम चौथे चरण में है। विस्तार के चौथे चरण का काम पूरा करने के लिए समयपुर बादली और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच येलो लाइन पर चार महीने तक एक ही ट्रैक से मेट्रो ट्रेन की आवाजाही होगी। इस वजह से यात्रियों को भी थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है।

End of Feed