Delhi Metro Video:दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक स्टेशन परिसर में मौजूद एक लड़की को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। जिसे देख वहां मौजूद एक युवक लड़की को बचाने के लिए आया। जिसके बाद उसने युवकी की जमकर पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक युवक ने भीड़ के बीच एक लड़की से मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक लड़की के बाल पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इस बीच कोई भी उसका बचाव करने नहीं आया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद एक अन्य युवक उस लड़की को बचाने के लिए आगे आता है और हमला करने वाले युवक पर टूट पड़ता है। वह युवक लड़की की पिटाई करने वाले लड़के की जमकर धुनाई करता है, जिससे मौके पर हड़कंप मच जाता है।
युवक ने लड़की को क्यों पीटा?
दोनों युवकों के बीच मारपीट का यह वीडियो किस मेट्रो स्टेशन का था, यह अभी तक पता नहीं चला है और न ही इस झगड़े की असली वजह अब तक सामने आई है। यह स्पष्ट नहीं है कि लड़का और लड़की के बीच कोई संबंध था या नहीं। पुलिस की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। लोग इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
