Delhi: मेट्रो के आगे कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 31, 2023, 02:23 PM IST

Delhi Metro Live Suicide Video: दिल्ली के नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर सोमवार की सुबह 9 बजे के आसपास एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान नजफगढ़ निवासी 31 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Najafgarh Metro Suicide Video: दिल्ली मेट्रो के नजफगढ़ स्टेशन पर सोमवार को 31 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में बताया कि पुलिस को सोमवार को सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर यह जानकारी मिली कि एक व्यक्ति नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया है।

Delhi Metro Suicide

दिल्ली मेट्रो के सामने छलांग लगाकर व्यक्ति ने की खुदकुशी। (तस्वीर- Twitter)

मेट्रो के आगे कूद गया शख्स, सामने आया खौफनाक वीडियो

मृतक की पहचान नजफगढ़ के प्रेम नगर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। बता दें, मनीष कुमार उत्तराखंड के देवप्रयाग में ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) के पद पर तैनात था। पुलिस ने बताया कि मनीष शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है।

End of Feed