दिल्ली

EYE FLU और Delhi Police का बॉलीवुड मिक्स, खास अंदाज में बताया संक्रमण से बचने का तरीका

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 31, 2023, 11:50 AM IST

Eye Flu: दिल्ली पुलिस ने आई फ्लू को लेकर अहम एडवाइजरी जारी की है। इंस्टाग्राम पर डाली गई इस एडवाइजरी में बॉलीवुड का तड़का भी है। पुलिस की ओर से किए गए पोस्ट में 'काला चश्मा' गाने का प्रयोग करते हुए अहम मैसेज दिया गया है।

Image

Eye Flu in Delhi

Eye Flu: दिल्ली-NCR में इन दिनों Eye Flu का कहर है। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। एलर्जी और इन्फेक्शन के कारण लोगों के आंखे लाल हो रही है या फिर उसमें सूजन आ रही है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने अपने खास ही अंदाज में लोगों को इस आई फ्लू से बचने की सलाह दे डाली है।

दिल्ली पुलिस ने आई फ्लू को लेकर अहम एडवाइजरी जारी की है। इंस्टाग्राम पर डाली गई इस एडवाइजरी में बॉलीवुड का तड़का भी है। दरअसल, पुलिस की ओर से किए गए पोस्ट में 'काला चश्मा' गाने का प्रयोग करते हुए अहम मैसेज दिया गया है।

कृपया चश्मा पहनें

दिल्ली पुलिस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कहा गया है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कृपया सभी लोग चश्मा पहनें और स्वस्थ रहें। पुलिस की ओर से एक ग्राफिक्स वीडियो शेयर किया गया है। इसमें लिखा गया है, संक्रमण से पीड़ित सभी लोगों के लिए .... नीचे काला चश्मा गाने की ट्यून 'तेनु काला चश्मा जचदा ए, जचदा ए तेरे मुखड़े पे' बजती है।

पोस्ट होते ही मिले हजारों लाइक्स

दिल्ली पुलिस ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया, उस पर धड़ाधड़ लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। पोस्ट शेयर होने के कुछ ही घंटे बाद इस पर हजारों लाइक्स आ चुके थे, वहीं लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, इसे पोस्ट को बनाने वाले को सलाम। तो वहीं एक अन्य ने लिखा, कौन कह रहा है कि यह आंखों के संपर्क से फैलता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मीम्स के अलावा, कृपया हर कोई अपनी आखों की जांच करवाए और अपना ध्यान रखे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article