Delhi News: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन

डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो फेज-4 की गोल्डन लाइन एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर दूसरी टनल का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 1550 मीटर लंबी यह सुरंग किशनगढ़ और वसंत कुंज के बीच बनाई गई है। दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन की कुल लंबाई 23.62 किलोमीटर होगी, जिसमें अधिकांश हिस्सा अंडरग्राउंड है। अगले साल तक इसके काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने फेज 4 के गोल्डन लाइन पर 1550 मीटर लंबी दूसरी भूमिगत सुरंग का काम पूरा कर लिया है। एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर यह सुरंग किशनगढ़ और वसंत कुंज के बीच बनाई गई है। बुधवार को 96 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) की मदद से इस टनल का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)

गोल्डन लाइन पर बनाई गई दो टनल

दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर अप लाइन और डाउन लाइन के लिए दो समानांतर गोलाकार सुरंगों को बनाया गया है। पहली सुरंग का काम मार्च 2023 में पूरा हुआ था। जिसके बाद नई सुरंग को जमीन से 22.86 मीटर गहराई पर बनाया गया है, जिसमें कुल 1105 रिंग लगाए गए हैं, जिनका आंतरिक व्यास 5.8 मीटर है। इसके निर्माण में अर्थ प्रेशर बैलेंसिंग मेथड (ईपीबीएम) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

End of Feed