Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दरवाजों में कपड़े या सामान फंसने के कारण कई घटनाएं होती देखी और सुनी गई है। इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक नया सिस्टम लगाने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि मेट्रो में अब एंटी ड्रैग सिस्टम लगाया जाएगा। फिलहाल इस सिस्टम का ट्रायल किया जा रहा है। एक बार इस सिस्टम का सफल परीक्षण हो जाए, तो इसे पुराने कॉरिडोर की सभी ट्रेनों में लगाया जाएगा ताकि आने वाले समय में गेट में कपड़े या दरवाजे फंसने की स्थिति में कोई दुर्घटना न हो। इसे मुख्य तौर पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
गेट में अब कपड़ा भी फंसा तो नहीं चलेगी मेट्रो (फोटो- Canva)
यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो में लगेगा 'एंटी ड्रैग सिस्टम'
बता दें कि अभी दिल्ली मेट्रो के दरवाजों में सेंसर लगा हुआ है, जो 15 मिलीमीटर तक की मोटाई की वस्तुओं को पहचान पाता है। लेकिन उससे पतली वस्तुओं के फंसने से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा ही एक मामला 2023 में सामने आया था, जिसमें एक महिला की साड़ी दरवाजे में फंस गई थी और वह इस हादसे में घसीटती चली गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके अलावा इस तरह की कई घटनाएं सामने आती है, जिसमें कई बार गेट बंद होते हुए लोगों को भी उसमें फंस जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगती है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने एंटी ड्रग सिस्टम लगाने की सिफारिश की थी।
पिछले साल जून में शुरू की गई थी टेंडर प्रक्रिया
इस प्रणाली के लिए को लागू करने के लिए DMRC ने पिछले साल जून के महीने में टेंडर की प्रक्रिया शुरू की थी। बताया जा रहा है कि इस टेंडर की लागत तीन करोड़ रुपये थी। बता दें कि इस सिस्टम का परीक्षण रेड लाइन के मेट्रो में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक ट्रेन के आठ कोटों में यह सिस्टम लगाया जा चुका है। इस सिस्टम के तहत 0.8 मिलीमीटर तक की पतली वस्तुओं को पहचान कर इमरजेंसी ब्रेक सक्रिय करेगा। बता दें कि इंद्रलोक स्टेशन पर हुई घटना के बाद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गार्डों को तैनात किया गया है, जब तक यह सिस्टम सभी ट्रेनों में नहीं लग जाता।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
