
Delhi MCD Mayor Election 2022-23 : नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हुड़दंग के चलते MCD हाउस की कार्यवाही स्थगित
Delhi MCD Mayor Election Result 2022-2023, Delhi Nagar Nigam Mahapaur Chunav Result 2023: दिल्ली को आज अपना मेयर मिल जाएगा। मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्य चुनने के लिए शुक्रवार को वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। दोनों ही पार्टियों ने अपने सभी पार्षदों को सिविक सेंटर में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। मेयर पद के लिए दोनों ही दलों के बीच कड़ी टक्कर दिखने की संभावना है। भाजपा ने अपने सभी सांसदों को भी चुनाव में मौजूद रहने के लिए कहा है। इस चुनाव में दिल्ली के सांसद, राज्यसभा सदस्य एवं मनोनीत पार्षद भी वोट डालेंगे। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने दो दिन पहले 10 पार्षद मनोनीत किए। इस मनोनयन पर केजरीवाल की पार्टी ने सवाल उठाए हैं।