Delhi MCD By-Elections : दिल्ली में कब होंगे MCD उपचुनाव? 12 वार्डों पर कौन बनेगा निगम पार्षद; नामांकन की डेट फिक्स!

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव : आयोग ने प्रेस नोट में बताया कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक तैयार किए गए सभी अतिरिक्त मतदाता सूची भी इन उपचुनावों के लिए इस्तेमाल की जाएंगी। सभी 12 वार्डों के रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देश दिए गए हैं और उन्हें 13 अक्टूबर 2025 तक मतदान केंद्रों को अंतिम रूप देने का काम सौंपा गया है।

Delhi MCD By-Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पार्षद से विधायक बनने से खाली हुई निगम सीटों पर उप चुनाव को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। लिहाजा, अब दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन वार्डों में मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका बी, दिचाऊं कला, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी (एससी), ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। ये वार्ड मुंडका, वजीरपुर, मटियाला, नजफगढ़, राजेंद्र नगर, देवली और पटपड़गंज जैसे प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं। हालांकि, अभी चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार है।

Delhi MCD By-Elections

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025 (फोटो-Istock)

दिल्ली निर्वाचन आयोग ने पुष्टि की है कि 1 जनवरी 2025 को अपडेट की गई विधानसभा मतदाता सूची को इन उपचुनावों के लिए उपयोग किया जाएगा, जैसा कि नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 7(ई) में कहा गया है। आयोग ने प्रेस नोट में बताया, "नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक तैयार किए गए सभी अतिरिक्त मतदाता सूची भी इन उपचुनावों के लिए इस्तेमाल की जाएंगी।"

End of Feed