दिल्ली को मिलने जा रहा और 34 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर', अब होगा इलाज पेपरलेस और टेक्नोलॉजी से लैस

Ayushman Arogya Mandir News: 8 जन औषधि केंद्र और HIMS सिस्टम का भी होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह मौजूद होंगे।

राजधानी दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं एक नए युग में प्रवेश करने जा रही हैं। दिल्ली सरकार 24 जुलाई को एक साथ 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 8 जन औषधि केंद्र, और अत्याधुनिक हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) का लोकार्पण करने जा रही है। यह लोकार्पण समारोह दिल्ली सचिवालय के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा

Ayushman Arogya Mandir

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (फाइल फोटो:canva)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी, जबकि स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

End of Feed