​दिल्ली IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 1 पर तकनीकी खराबी​, चेक-इन में देरी से परेशान हुए लोग

दिल्ली आईजीआई टर्मिनल 1 सोमवार को ही शुरु हुआ है, जिसके बाद टर्मिनल 2 को रखरखाव के लिए बंद किया और यहां से संचालित होने वाली सभी फ्लाइटों को टी 1 पर शिफ्ट किया गया। इस स्थिति में आज मंगलवार 15 अप्रैल को टी1 पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण चेक-इन व्यवस्था प्रभावित नजर आई।

Delhi Airport: दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 को यात्रियों को लिए सोमवार को ही खोला गया था। टर्मिनल 1 के खुलने के साथ टर्मिनल 2 को रखरखाव के कार्य के चलते बंद किया गया था। लेकिन आज मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 (टी-1) पर कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण चेक-इन सेवा कुछ देर के लिए प्रभावित रही। इस कारण लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि टर्मिनल 2 रखरखाव के कार्यों के चलते बंद किया गया था। साथ ही टी 2 की सभी परिचालनों को टी 1 पर स्थानांतरित किया गया था।

Delhi Airport

दिल्ली IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 1 पर तकनीकी खराबी

एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डायल ने ‘एक्स’ पर दोपहर में एक पोस्ट शेयर किया और कहा "हमें टी-1 पर चेक-इन में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। हितधारकों के साथ हमारी टीम इसे हल कर रही है और परिचालन सामान्य हो रहा है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।" एक अधिकारी ने बताया कि ‘बैगेज बेल्ट’ के संचालन में कुछ देर के लिए समस्या आई थी, जिसे हल कर लिया गया है।

End of Feed