Delhi News: दिल्लीवालों को मोहल्ला बस की सौगात, दिसंबर से शुरू होगा सफर

दिल्ली में दिसंबर से मोहल्ला बस सेवा शुरू होने वाली है। ये बसें संकरे और भीड़भाड़ वाले रास्तों पर चलाई जाएंगी। पहले चरण 200 बसों को सड़कों पर उतारा जा रहा है। आगे चलकर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

Delhi News: दिल्ली के लोगों को दिसंबर में एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। डीटीसी अगले महीने से राजधानी में मोहल्ला बस की सेवा शुरू करने जा रहा है। इस योजना के पहले चरण में 200 बसों को सड़कों पर उतरा जाएगा। इन मोहल्ला बसों को भीड़भाड़ वाली और संकरी सड़कों पर दौड़ाया जाएगा।इसके लिए इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल होगा। जिनका रंग नीला और हरा होगा। इन बसों के लिए परिवहन विभाग की इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनियों के साथ बैठक हो चुकी है। जिसमें 200 बसों की पहली खेप दिसंबर तक दिल्ली लाने को लेकर सहमति बनी है। इन बसों की लंबाई करीब 9 मीटर होगी।

Delhi Electric Bus

दिसंबर में दौड़ेंगी मोहल्ला बसें

संकरे रास्तों पर देगी सेवा

मोहल्ला बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया जा रहा है। जिन संकरे रास्तों पर 12 मीटर या इससे लंबी बसें नहीं जा सकती हैं, उन जगहों पर मोहल्ला बसें अपनी सेवा देंगी। इन बसों में भी महिलाओं की यात्रा फ्री होगी। इस नई बस योजना को लेकर परिवहन मंत्री ने एक तकनीकी समिति गठित की है, जो रास्तों और परिचालन विशेषताओं के संबंध में निर्णय लेगी। इसके लिए कमेटी ने रूट सर्वे को पूरा कर लिया। यह रूट सर्वे जनता के फीडबैक के आधार पर है।

End of Feed