बिन पानी सब सून! दिल्ली में पानी की समस्या, हरियाणा और यूपी से की जल की मांग

Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी के संकट के बीच दिल्ली सरकार ने पत्र लिखकर हरियाणा और यूपी से अतिरिक्त पानी की मांग की है। जिसपर हरियाणा के सीएम ने कहा कि दिल्ली में तय मात्रा से अधिक पानी दिया जा रहा है।

Delhi Water Crisis: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इन लोगों को टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। राजधानी में जल संकट के बीच दिल्ली सरकार ने हरियाणा और यूपी से अतिरिक्त पानी मांगा है। दिल्ली सरकार ने पत्र लिखकर हरियाणा और यूपी के मुख्यमंत्री से मॉनसून आने तक दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की मांग की है। यह पत्र दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ को लिखा गया है।

Delhi Water Crisis

दिल्ली में पानी की समस्या (फोटो साभार - ANI)

आतिशी ने पानी की मांग के लिए लिखा पत्र

जल मंत्री आतिशी ने इस पत्र में लिखा है कि दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते पानी की मांग में इजाफा हुआ है। साथ ही यमुना के जरिए दिल्ली को मिलने वाले पानी में भी कमी आई है। यमुना के जलस्तर में 30 मई को भारी गिरावट आई। वजारीबाद बैराज में यमुना का जलस्तर सामान्य स्थिति में 674.50 फीट की बजाय 670.30 फीट ही रह गया है। इन स्थितियों के चलते दिल्ली में पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित करने में समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी सभी लोगों की जरूरत है और स्वच्छ पेयजल लोगों का अधिकार है। पानी के बिना किसी भी हाल में काम नहीं चल सकता।

End of Feed