Delhi EV Policy 2.0: फिर बढ़ सकती है EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए साबित होगी फायदे का सौदा

दिल्ली सरकार अपनी वर्तमान इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है, जो 15 जुलाई को समाप्त हो रही है। नई ईवी नीति 2.0 पर कार्य चल रहा है, और इसे अंतिम रूप देने से पहले सरकार विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है।

Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मौजूदा EV नीति, जो 15 जुलाई को समाप्त हो रही है उसे सरकार तीन महीने के लिए और बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह नीति पहली बार अगस्त 2020 में लागू की गई थी, जिसका मकसद प्रदूषण पर नियंत्रण और 2024 तक नए वाहनों में 25% EV की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

ev policy delhi

बढ़ेगी EV पॉलिसी 2.0 की मियाद (सांकेतिक तस्वीर | Canva)

जल्द आ सकता है मसौदा

सरकार नई EV नीति 2.0 को अंतिम रूप देने में जुटी है। नीति के ड्राफ्ट पर काम जारी है और इसके तहत कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। संभावना है कि मसौदा नीति को सार्वजनिक किया जाएगा और लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे, जिससे नीति को बेहतर बनाया जा सके। इसमें दोपहिया, तिपहिया, बसें और मालवाहक वाहनों जैसी श्रेणियों को इलेक्ट्रिक में बदला जा सकता है।

End of Feed