दिल्ली में अब विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति का होगा संगम, शहर के बच्चों के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने की नहीं पहल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में अन्य राज्यों की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहल की हैं। इन पहलों के तहत, क्षेत्रीय त्योहारों में स्थानीय कलाकारों को अधिक अवसर दिए जाएंगे और बच्चों को दूसरे राज्यों की भाषाएँ सिखाने के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में देश के अलग-अलग राज्यों की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस योजना का मकसद दिल्ली को सांस्कृतिक तौर पर और भी ज्यादा समृद्ध बनाना है। इस नई योजना के तहत, दिल्ली में होने वाले क्षेत्रीय त्योहारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को ज्यादा मौके दिए जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली के बच्चों को देश के दूसरे राज्यों की भाषाएं सिखाने के लिए खास कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इससे दिल्ली के बच्चे न सिर्फ अपनी संस्कृति बल्कि देश के दूसरे राज्यों की सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान से भी वाकिफ हो पाएंगे।

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता (इमजे क्रेडिट-ANI)

हाल ही में हुई कला, संस्कृति और भाषा विभाग की एक बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्री कपिल मिश्रा और बाकी अधिकारियों के साथ मिलकर इन योजनाओं पर चर्चा की। इस बैठक में तय हुआ कि विभाग महिला कला प्रदर्शनियों, नृत्य और संगीत महोत्सवों, और भक्ति संगीत जैसे कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

End of Feed