Delhi: विश्वविद्यालयों से घर तक अब आसान हुआ छात्रों का सफर, दिल्ली सरकार ने लॉन्च की 25 U-Special बसें

दिल्ली में विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी स्पेशल इलेक्ट्रिक बस सेवा फिर शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 बसों का उद्घाटन किया, जो DU, JNU, IIT समेत प्रमुख संस्थानों को जोड़ेंगी। इस दौरान CM ने अपनी कॉलेज लाइफ को भी याद करते हुए कई पोस्ट किए।

Delhi University Buses: दिल्ली में विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूनिवर्सिटी स्पेशल इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े का उद्घाटन किया। इससे छात्रों की सुरक्षित और किफायती परिवहन की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हुई।

delhi university bus launch

छात्रों के साथ सफर करतीं सीएम (तस्वीर साभार: PTI)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद छात्रों के साथ बस में सफर किया। छात्र-छात्राओं ने गिटार के साथ देशभक्ति के गीत गाए तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी गुनगुनाते हुए नजर आईं। इस सफर में दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह और सांसद मनोज तिवारी भी साथ थे। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन दिया, "कॉलेज, दोस्ती और गिटार...लौट आई है यू-स्पेशल।"

End of Feed