शराब बेचने की व्यवस्था साफ-सुथरी और ईमानदार हो...दिल्ली में जल्द आएगी नई नीति; सरकार का ये है प्लान

दिल्ली सरकार जल्द ही एक नई शराब नीति लागू करने जा रही है, जिसका उद्देश्य शराब की गुणवत्ता सुधारना और बिक्री प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। अवैध बिक्री रोकने और वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने के साथ-साथ, नीति समाज की सुरक्षा और संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देगी।

दिल्ली सरकार जल्द ही एक नई शराब नीति लागू करने जा रही है, जिसे 30 जून तक तैयार कर लिया जाएगा। इस नीति का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर क्वॉलिटी की शराब उपलब्ध कराना और बिक्री प्रक्रिया को पारदर्शी व ईमानदार बनाना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि यह नीति समाज के कमजोर व गरीब वर्गों की सेहत, सुरक्षा और शांति का पूरा ध्यान रखेगी।

CM Rekha Gupta (File Photo)

सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

अवैध शराब की बिक्री पर सख्त रोक लगाने के साथ-साथ, शराब की क्वॉलिटी की वैज्ञानिक जांच की जाएगी। डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से बिक्री को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके अलावा, लाइसेंस देने की प्रक्रिया साफ और निष्पक्ष होगी, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके। जनता को शराब से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि इसके उपयोग पर समाज में संतुलन बना रहे। यह नीति शराब से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

End of Feed