Delhi Electric Buses: नए साल में दिल्‍ली के लोगों को बड़ी सौगात, डीआईएमटीएस के बेड़े में शामिल हुईं 50 नई इलेक्ट्रिक बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 08:12 PM IST

Delhi Electric Buses: दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राजघाट से 50 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर डीआईएमटीएस के बेड़े में शामिल किया। इन सभी बसों को रोहिणी सेक्टर 37 स्थित बस डिपो में रखा जाएगा। ये सभी दिल्ली के सात अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ये बसें जीपीएस, सीसीटीवी और व्हील चेयर जैसी सुविधा से लैश हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली सरकार 2023 में करीब 1,500 ई-बसें खरीदेगी
  • साल 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी दिल्‍ली सरकार
  • 50 नई बसों के आने से दिल्‍ली में बसों की संख्या हुई 400

Delhi Electric Buses: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को बड़ी सौगात दी है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को 50 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया। इस दौरान उन्‍होंने घोषणा की कि वर्ष 2025 तक दिल्ली की 80 प्रतिशत बसों को ई-बसें में तब्‍दील कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने ई-बसों की खरीद का रोडमैप साझा करते हुए बताया कि दिल्‍ली सरकार 2023 में करीब 1500 ई-बसें खरीदेगी। साथ ही 2025 तक 6380 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। दिल्‍ली सीएम ने बताया कि दिल्‍ली के पास अभी 7379 बसें हैं, इसमें से 300 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनमें से 4000 से अधिक बसों का संचालन डीटीसी करता है। वहीं 3,000 से अधिक बसों का संचालन डीआईएमटीएस (दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम) कर रहा है। इसके अलावा डीएमआरसी भी दिल्‍ली में करीब 100 इलेक्ट्रिक फीडर बसों का संचालन कर रहा है।

delhi electric buses

दिल्‍ली वालों को मिलीं 50 नई ई-बसें

बता दें कि आधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस इन 50 लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को राजघाट पर हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बसें दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का काम करेंगे। इन सभी बसों को रोहिणी सेक्टर 37 स्थित बस डिपो में रखा जाएगा। ये सभी दिल्ली के सात अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ये बसें जीपीएस, सीसीटीवी और व्हील चेयर जैसी सुविधा से लैश हैं। इनमें महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और नेत्रहीन लोगों के लिए सीट रिजर्व रहेंगी।

End of Feed