दिल्ली में पानी बिल पर बड़ी राहत; 'वन टाइम सेटलमेंट' के साथ जल परियोजनाओं में नई रफ्तार, लाख लोगों को मिलेगा फायदा

दिल्ली सरकार ने पानी के बढ़ते बिलों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 'वन टाइम सेटलमेंट' योजना शुरू करने का फैसला किया है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत पुराने घरेलू और सरकारी जल बिलों पर एकमुश्त छूट दी जाएगी, जो केवल एक बार के लिए लागू होगी।

दिल्ली सरकार ने पानी के बढ़े हुए बिलों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट’ योजना शुरू करने का ऐलान किया है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार, इस योजना के तहत पुराने घरेलू और सरकारी जल बिलों पर विशेष छूट दी जाएगी। योजना के लागू होने तक किसी का जल कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, और उपभोक्ताओं को एकमुश्त लाभ उठाने का मौका मिलेगा।

Relief on water bill in Delhi

दिल्ली में पानी बिल पर राहत

इसके अलावा, दिल्ली जल बोर्ड का सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया जा रहा है, जो आगामी दो महीनों में पूरा हो सकता है। जल बोर्ड की बैठक में वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उन्नयन को एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की मदद से मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने से करीब 30 लाख लोगों को बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। यह योजना वर्ष 2013 में शुरू हुई थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार द्वारा इसे लागू नहीं किया गया।

End of Feed