दिल्ली में बदल गई ऑफिस की टाइमिंग, जानें अब कितने बजे खुलेंगे MCD और सरकार के दफ्तर

दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय प्रदूषण के 'बहुत खराब' स्तर को देखते हुए लिया गया है।

दिल्ली : दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कार्यालयों के कार्य समय को 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक बदलने का निर्णय लिया है। कार्यालयों का नया समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम के कार्यालयों का समय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

Delhi Office Timeing Change

दिल्ली में ऑफिस की टाइमिंग में बदलाव (फोटो-Istock)

मौजूदा समय में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक और दिल्ली नगर निगम के कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होते हैं। खुलने के समय में केवल 30 मिनट के अंतर के कारण सुबह और शाम दोनों समय भारी यातायात और भीड़भाड़ रहती है, जिससे वायु प्रदूषण और बढ़ जाता है। लिहाजा, सरकार ने इसकी टाइमिंग को बदलने का निर्णय लिया है।

End of Feed