CM रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के रेनोवेशन का ठेका रद्द, 60 लाख में होना था हाईटेक काम

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास की मरम्मत के लिए दिया ठेका रद्द कर दिया है। दस्तावेजों के मुताबिक 60 लाख रुपये का ठेका रद्द कर दिया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री के आवास पर विभिन्न उपकरण भी लगाए जाने थे। इनमें 14 एयर कंडीशनर, टेलीविजन और बिजली के उपकरण शामिल थे।

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास की मरम्मत और साजोसज्जा का ठेका प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है। इससे संबंधित दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने गुप्ता को राजनिवास मार्ग पर दो बंगले आवंटित किये थे - एक उनके निवास के लिए और दूसरा शिविर कार्यालय के लिए। गुप्ता ने पिछले सप्ताह शिविर कार्यालय का उद्घाटन किया था। दस्तावेजों के मुताबिक 60 लाख रुपये का ठेका रद्द कर दिया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री के आवास पर विभिन्न उपकरण भी लगाए जाने थे। इनमें 14 एयर कंडीशनर, टेलीविजन और बिजली के उपकरण शामिल थे।

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो) (इमजे क्रेडिट-ANI)

पीडब्ल्यूडी विभाग ने कैंसिल किया टेंडर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर रद्द कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर को रद्द करने की सूचना जारी की है। सीएम रेखा गुप्ता के आधिकारिक आवास राज निवास मार्ग पर बंगला नंबर-1 के नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया था। इस बीच दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने 7 जुलाई को निकले टेंडर को रद्द करने की सूचना दी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पत्र जारी कर कहा कि प्रशासनिक कारणों की वजह से सीएम के बंगले का टेंडर कैंसिल किया गया।

End of Feed