Delhi Gold and Silver Rate Today, 24 November 2022: शादी-ब्याह के मौसम में सोने का रेट लगातार हिचकोले खा रहा है। सोने का दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर पशोपेश में नजर आ रहे हैं। आज, 24 नवंबर को एकबार फिर सोने के दाम में उछाल देखा गया है। बीते चार दिनों से नीचे जा रहे सोने के भाव में वीरवार को भारी बढ़ोत्तरी हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का दाम 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
दिल्ली में 24 नवंबर को सोने चांदी का भाव
वीरवार को 22 कैरेट सोने के दाम में 300 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम में 320 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जानकारों के मुताबिक लग्न के सीजन में आगे भी सोने के रेट में इसी तरह का अप डाउन देखने को मिलेगा। सोने का भाव अगस्त, 2020 में अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंचा था। उस समय 22 कैरेट सोने का भाव 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। उसके बाद से सोने में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाया।
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का भावदिल्ली सर्राफा बाजार में वीरवार को सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। बीते तीन दिन की गिरावट के बाद आज 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये की उछाल के साथ 48,700 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 48,400 रुपये प्रति ग्राम थी। इस सप्ताह सोने में पहली बार तेजी दिखी है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में वीरवार को 24 कैरेट सोने के दाम में भी अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 320 रुपये की उझाल के साथ 53,120 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोना 52,800 रुपये प्रति दस ग्राम में बिक रहा था। भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी आज चमकी है। वीरवार को दिल्ली और एनसीआर में एक किलो चांदी के भाव 62,200 रुपए बोल रहे हैं। बुधवार को ये 62,100 रुपए प्रति किलो पर ठिठके थे।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
