दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश का ट्रायल स्थगित, जानें क्यों लिया गया निर्णय

मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का पहला परीक्षण स्थगित कर दिया गया। राजधानी में कृत्रिम बारिश का पहला परीक्षण सात से नौ अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम दिल्ली में किया जाएगा। लेकिन, पिछले 2 दिन से जारी मौसमी गतिविधियों के कारण ट्रायल की तारीख को बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम वर्षा के ट्रायल पर हाल फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का पहला परीक्षण स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का पहला परीक्षण स्थगित कर दिया गया है, जबकि प्रयोग के लिए क्लाउड-सीडिंग उपकरणों से सुसज्जित विमान मेरठ में तैयार खड़ा है।

Delhi Pollution

दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश का ट्रायल स्थगित (फोटो-Istock)

दरअसल, मानसूनी सीजन खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। जैसे-जैसे सर्दी की आहट होगी वैसे-वैसे पॉल्यूशन का मीटर डेंजर जोन की तरफ बढ़ेगा। ये पिछले कई सालों के खराब रिकॉर्ड पर कहा जा सकता है। हालांकि, अभी दिल्लीवासी शुद्ध हवा में सांस ले रहे हैं, लेकिन अगले महीने से एक्यूआई बढ़ने से तमाम तरह के प्रतिबंध लग सकते हैं। लिहाजा, इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कानपुर आईआईटी के सहयोग राजधानी में आर्टिफिशियल बारिश के लिए समझौता किया था।

End of Feed