Delhi Budget 2024-25: UP की तर्ज पर दिल्ली में 76 हजार करोड़ का बजट पेश, चुनावी साल में दिखी 'राम राज्य’ की झलक

76000 Crore Pass Delhi Budget 2024 : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राम राज्य की थीम पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ का बजट पेश किया है।

76000 Crore Pass Delhi Budget 2024 : दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में अपना 10वां बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पढ़ते हुए आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। इस बार आतिशी के पिटारे से राज्य के लिए 76,000 करोड़ का बजट निकला है। वहीं, चुनावी साल होने की वजह से 'आप' के इस बजट में 'राम राज्य' की थीम झलक रही है। वित्त मंत्री ने कहा हमने दिल्ली में राम राज्य के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए पिछले 9 साल से दिन रात लगे हुए हैं। राम राज्य के लिए हमको अभी लंबी दूरी तय करनी है।

Delhi Budget 2024-25

वित्त मंत्री आतिशी

यूपी की तर्ज पर दिल्ली का बजट

आतिशी ने कहा राम राज्य में किसी की अल्प आयु में मृत्यु नहीं होती, सब लोग स्वस्थ रहते हैं। दुर्भाग्य है कि देश में हम लोग इस परिकल्पना से अभी बहुत दूर हैं। सरकारी अस्पतालों का हाल यह हुआ करता कि आप वहां पर जाएंगे और ठीक होने की बजाय उल्टा बीमारी लेकर आ जाएंगे। सरकारी हेल्थ केयर सिस्टम दिल्ली में खुद ही बीमार था। लोगों को प्राइवेट में इलाज करने में घर मकान और जेवर गिरवी रखने की नौबत आ जाती थी।

End of Feed