Delhi: अब ऐसा दिखेगा CP का हनुमान मंदिर परिसर, पहुंचते ही आएगी पॉजिटिव वाइब्स

Connaught Place Hanuman Temple: NDMC ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के परिसर में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगभग 15 सुविधाओं को अंतिम रूप दिया है। इन अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है।

Connaught Place Hanuman Temple: दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। जिससे मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो। दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC ) ने मंदिर परिसर में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कम से कम 15 उपायों को अंतिम रूप दिया है। मंगलवार को एनडीएमसी के चेयरमैन नरेश कुमार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और एनडीएमसी सदस्य कुलजीत सिंह चहल भी थे।

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि इस मंदिर में सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पूरे भारत से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इन अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्देश्य यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि ओपन थिएटर एरिया का इस्तेमाल खासतौर से मंगलवार और शनिवार को भजन-कीर्तन के लिए किया जाएगा। इसके अलावा डीएलएफ पार्किंग से मंदिर तक बैटरी से चलने वाली गाड़ियों को चलाने की संभावना पर भी चर्चा की गई है।

End of Feed