दिल्ली

दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम, आज बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें पूरे हफ्ते का IMD अपडेट

आज का मौसम दिल्ली, 21 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है। आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में इस पूरे हफ्ते बारिश के आसार बने हुए हैं।

Image

दिल्ली में मंगलवार को हुई भारी बारिश

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार को भारी बारिश से कई जगह जलभराव
  • दिल्ली-NCR में पूरे हफ्ते बारिश का दौर रहेगा जारी
  • सफदरजंग में अगस्त में 268 मिमी बारिश हुई

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कई दिनों से कम बारिश के चलते राजधानी उमस की मार झेल रही थी। लेकिन मंगलवार को यहां कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया है और उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन कई इलाकों में जलभराव के चलते यातायात प्रभावित रहा और लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे कल भी मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

पूरे हफ्ते बारिश के आसार

दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 अगस्त को तूफान के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में इस पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिसके वजह से मौसम भी खुशनुमा बना रहेगा।

बारिश से कई इलाकों में भरा पानी

मंगलवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे और सुबह-सुबह जमकर बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। भारी बारिश की वजह से बोध घाट, छत्ता रेल चौक, मुंडका, मंगी ब्रिज, मिंटो ब्रिज, नांगलोई और आईपी मार्ग से टिकरी बॉर्डर की तरफ जाने वाली कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबर मिली है।

मंगलवार को कहां-कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को सुबह के समय रिज में 72.4 मिमी, सफदरजंग में 28.7 मिमी, लोधी रोड में 25.6 मिमी और आयानगर में 2.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।

दिल्ली में अब तक 62 फीसदी अधिक बारिश

IMD के अनुसार दिल्ली में पूरे मानसून के दौरान सामान्य तौर पर करीब 650 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस बार राजधानी में अब तक सामान्य से 62 फीसदी अधिक बारिश हुई है। वहीं दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में अब तक 716 मिमी बारिश दर्ज हुई है। अगस्त के महीने में सफदरजंग में 268 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 70 फीसदी अधिक है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!