Delhi Crime: दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला रेप केस सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी वकील ने युवती को नौकरी देने के बहाने कोर्ट के चैंबर में बुलाकर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। दिल्ली में एक युवती ने वकील पर नौकरी देने के बहाने रेप का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक मामला तीस हजारी कोर्ट का है। महिला का आरोप है कि तीस हजारी कोर्ट के चैंबर में वकील ने उसे बुलाया और उसके साथ रेप किया।
नौकरी देने के बहाने चेंबर में बुलाकर वकील ने महिला से किया रेप
वकील ने नौकरी देने के बहाने किया महिला से रेप
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एक 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उत्तरी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एक वकील ने अपने चैंबर के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे 27 जुलाई को नौकरी देने के बहाने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। युवती ने कहा कि वकील ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
महिला की शिकायत में बताया गया है कि आरोपी वकील ने महिला को वारदात के बाद 1500 रुपये दिए और उसे जाने के लिए कहा। युवती ने अपने घर पहुंचकर अपनी मौसी को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में शिकायत की। पुलिस के मुताबिक, सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
