एक घर और लाश दो! कमरे में पड़ी थी लड़की तो पंखे से लटका था लड़का, 1 महीने पहले की थी लव मैरिज

  • Authored by: मोहित ओमEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 10, 2023, 04:43 PM IST

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें 9 फरवरी को एक कॉल आई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस की मानें तो पहली नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि सारी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

दिल्ली के रमेश नगर में एक ही घर में दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ramesh nagar double murder

रमेश नगर में डबल मर्डरbccl

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक विजय और युवती अंचल ने 1 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। पिछले 1 हफ्ते से ही रमेश नगर के इस मकान में आकर रह रहे थे। देर शाम पुलिस को सूचना मिली की 1B/57 के पते पर मकान की दूसरी मंजिल पर एक युवक की लाश पंखे से लटक रही है।

End of Feed