Delhi News: टैक्सी ड्राइवर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने दो आरोपी किए अरेस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 18, 2023, 11:28 PM IST

दिल्ली में एक अधेड़ उम्र के टैक्सी ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रोड रेज के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi News: दिल्ली के टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास रोड रेज के मामले में दो चचेरे भाइयों ने एक अधेड़ उम्र के टैक्सी ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास रोडरेज की घटना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने पाया कि रविंदर सिंह (56) नाम के एक व्यक्ति पर दो युवकों ने हमला किया था।

accused arrested

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनके साथ जो लोग थे, वे उनके बेटे और एक रिश्तेदार थे। वे उस कार का नंबर नोट नहीं कर सके, जिसे दोनों आरोपी चला रहे थे। हालांकि वे पुलिस को जो एकमात्र सुराग दे सके, वह यह था कि कार सफेद रंग की हुंडई क्रेटा थी।

End of Feed