Delhi Crime: कोर्ट परिसर से फिल्‍मी स्‍टाइल में चकमा देकर भागा था बदमाश, पुलिस ने सीलमपुर से दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 04:14 PM IST

Delhi Crime: कड़कड़डूमा कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले बदमाश को दबोच पुलिस द्वारा लिया गया है। कोर्ट से फरार होने के बाद आरोपी सीलमपुर स्थित अपने एक जानकार की दुकान पर छिपा हुआ था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शौच जाने के बहाने शुक्रवार को फरार हुआ था यह बदमाश
  • आरोपी सलीमपुर में अपने एक जानकार की दुकान पर छिपा था
  • कोर्ट परिसर से इससे पहले भी फरार हो चुके हैं कई आरोपी

Delhi Crime: दिल्‍ली के कड़कड़डूमा कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले बदमाश को दबोच लिया गया है। कोर्ट में अपने एक साथी के साथ पेशी पर आया यह बदमाश शुक्रवार को फिल्‍मी स्‍टाइल में फरार हो गया था। इस मामले में फर्श बाजार थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। शनिवार देर रात आरोपी को पुलिस ने सीलमपुर स्थित उसके एक जानकार की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

Delhi crime

कड़कड़डूमा कोर्ट से फरार बदमाश को दिल्‍ली पुलिस ने दबोचा (प्रतीकात्मक फोटो)

बता दें कि, पुलिस ने आरोपित जुनैद अहमद उर्फ शारिक और ताहूर को वेलकम इलाके में झपटमारी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस आरोपी पर पहले से भी लूट और झपटमारी के कई केस चल रहे हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। आरोपी के साथ एसआई महेश कुमार, कांस्टेबल अंकुर व चमन की ड्यूटी थी। कोर्ट में पेशी का इंतजार कर रहे जुनैद ने पुलिस कर्मचारियों से उसे शौचालय ले जाने को कहा। जिसके बाद कांस्टेबल अंकुर उसे शौचालय लेकर गए।

End of Feed