Delhi Crime: राजधानी के मालवीय नगर में स्थित बाल संरक्षण गृह में एक नाबालिग के साथ हैवानियत का बड़ा मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने के बाद से संरक्षण गृह के साथ पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच की रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने संरक्षण गृह में लगे सीसीटीवी फुटेज को जब्त करने के अलावा वहां रह रहे दूसरे बच्चों से भी पूछताछ की है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित 11 वर्षीय नाबालिग मालवीय नगर स्थित बाल संरक्षण गृह में पिछले 2 साल से रह रहा है। पुलिस पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि वह रात को दूसरे बच्चों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात को किसी समय वहां रहने वाला एक शख्स उसके बिस्तर पर आया और उसको जाने से मारने की धमकी देकर उसके साथ कुकर्म किया।
बाल संरक्षण गृह में नाबालिग के साथ कुकर्म
शोर मचाने पर आरोपित ने किया मुंह बंद, दबाया गला
पीड़ित बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसने इसका जब विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसका गला दबाकर चुप कराने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी करीब एक घंटे तक पीड़ित के ही बिस्तर पर लेटा रहा। इसके बाद वह आरोपित को धमकी देते हुए वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि आरोपित भी इसी संरक्षण गृह में रहता है और वह बालिग है। पीड़ित ने अगले दिन इस घटना की जानकारी संरक्षण गृह में मौजूद एक व्यक्ति को बताई। उसने इसकी जानकारी संरक्षण गृह के संस्थापक और केयर टेकर की दी। फिर पीड़ित को लेकर मालवीय नगर थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने पीड़ित का बयान लेने के साथ उसका मेडिकल कराया। मेडिकल में कुकर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
