Delhi: क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, काला जठेड़ी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार; कंझावला फायरिंग केस में थे वॉन्टेड

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर प्रियवर्त काला उर्फ 'काला जठेड़ी' गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी 15 अक्टूबर को कंझावला फायरिंग केस में वॉन्टेड थे।

Kala Jathedi Gangsters Arrest: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात प्रियवर्त काला उर्फ 'काला जठेड़ी' गैंग के दो शूटरों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस उर्फ सनी (22) निवासी कतेवाड़ा, दिल्ली और सुमित राणा (25) निवासी सोठी, सोनीपत (हरियाणा) शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

kala jathedi gang shooters arrest news

हिरासत में आरोपी

कंझावला फायरिंग केस में थे वॉन्टेड

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 15 अक्टूबर को कंझावला इलाके में हुई फायरिंग की घटना में भी वॉन्टेड थे। यह फायरिंग शिकायतकर्ता को डराने और इलाके में गैंग की दहशत बढ़ाने के इरादे से की गई थी। पुलिस इनकी गतिविधियों पर पहले से नजर बनाए हुए थी।

End of Feed