हमले के बाद पहली बार जनसभा में पहुंची CM रेखा गुप्ता, हंगामे और नारेबाजी से मची अफरातफरी; पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को उन पर हुए हमले के बाद आज पहली बार गांधी नगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान जब वह मंच पर थीं, तभी एक व्यक्ति ने नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और उस व्यक्ति को वहां से हटाया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यानी शुक्रवार 22 अगस्त को गांधी नगर में अशोक बाजार के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जब से उन पर बुधवार को एक हमले का प्रयास किया गया था, उसके बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।

CM Rekha Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कार्यक्रम के दौरान, जब सीएम रेखा गुप्ता मंच पर पहुंचीं, तो एक व्यक्ति ने हंगामा खड़ा कर दिया और नारेबाजी करने लगा। इस अप्रत्याशित स्थिति से पुलिस अधिकारी चौंक गए और तुरंत उस व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल से हटा दिया गया।

End of Feed